Showing posts with label bhajan. Show all posts
Showing posts with label bhajan. Show all posts

Tuesday, 17 March 2015

Daata Ek Ram Bhikhari Saari Duniya



Data ek Ram bhikari sari duniya 
Ram ek devta pujari sari duniya
Pujari saari duniya

Data ek Ram bhikari sari duniya
Data ek raam

Dware pe uske jaake koi bhi pukarta 
Param kripa de apni bhav se ubharata 

Aise deena nath pe
Balihari sari duniya

Data ek Ram bhikhari sari duniya
Data ek Ram

Do din ka jeevan prani kar le vichar tu
Kar le vichar tu

Pyare prabhu ko apne man mai nihar tu 
Man mai nihar tu
Bina hari naam ke dukhiyari saari duniya

Data ek Ram bhikhari sari duniya
Data ek raam

Naam ka prakash jab ander jagayega
Pyare shri Ram ka tu darshan payega 

Jyoti se jiski hai
Ujyari saari duniya

Data ek Ram bhikhari sari duniya
Data ek Ram bhikhari sari duniya

Saturday, 23 February 2013

Om Jai Jagdish Hare

Om Jai Jagdish Hare, Swami Jai Jagdish Hare
Bhakth janon ke sankat, daas janon ke sankat
Kshan mein door kare, Om Jai Jagdish Hare

Jo dhyave phal pave, dukh bin seman ka
Swami dukh bin seman ka
Sukh sampatthi ghar aave x 2
Kasht mite than ka, Om Jai Jagdish Hare

Maath pitha tum mere, sharan gahoon kiski
Swami sharan gahoon kiski
Tum bin aur na dooja x 2
Aas karoon jiski, Om Jai Jagdish Hare

Tum pooran parmathma, tum antharyami
Swami tum antharyami
Paar Brahma Parmeshwar x 2
Tum sabke swami, Om Jai Jagdish Hare

Tum karuna ke saagar, tum paalan kartha
Swami tum paalan kartha
Mein murakh khalkaami, Mein sevak tum swami
Kripa karo bhartha, Om Jai Jagdish Hare

Tum ho ek agochar, sabke praan pathi
Swami sabke praan pathi
Kis vidhi miloon dayaamay x 2
Tumko mein kumathi, Om Jai Jagdish Hare

Deen bandhu dukh hartha, thakur tum mere
Swami rakshak tum mere
Apne haath uthaao. Apne sharan lagaao
Dwar pada tere, Om Jai Jagdish Hare

Vishaya vikaar mitaao, Paap haro deva
Swami Paap haro deva
Shraddha bhakthi badhaao x 2
Santhan ki sevaa, Om Jai Jagdish Hare


Jai Balaji Maharaj

Wednesday, 23 January 2013

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं


 कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा ।
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फ़ायदा ॥

मैं तो मंदिर गया, पूजा आरती की, पूजा करते हुए यह ख़याल आ गया ।
कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं, सिर्फ पूजा के करने से क्या फ़ायदा ॥

मैं तो सतसंग गया, गुरु वाणी सुनी, गुरु वाणी को सुन कर ख्याल आ गया ।
जनम मानव का ले के दया ना करी, फिर मानव कहलाने से क्या फ़ायदा ॥

मैंने दान किया मैंने जप तप किया दान करते हुए यह ख्याल आ गया ।
कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं दान लाखों का करने से क्या फ़ायदा ॥

गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया, गंगा नहाते ही मन में ख्याल आ गया ।
तन को धोया मनर मन को धोया नहीं फिर गंगा नहाने से क्या फ़ायदा ॥

मैंने वेद पढ़े मैंने शास्त्र पढ़े, शास्त्र पढते हुए यह ख़याल आ गया ।
मैंने ज्ञान किसी को बांटा नहीं, फिर ग्यानी कहलाने से क्या फ़ायदा ॥

माँ पिता के ही चरणों में ही चारो धाम है, आजा आजा यही मुक्ति का धाम है ।
पिता माता की सेवा की ही नहीं फिर तीर्थों में जाने का क्या फ़ायदा ॥

Monday, 21 January 2013

Kabhi Pyase Ko Paani Pilaya Nahin


Kabhi Pyase Ko Paani Pilaya Nahin, Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Kabhi Girte Hue Ko Uthaya Nahi, Baad Aansoo Bahane Se Kya Faayada
Kabhi Pyase Ko Paani Pilaya Nahi, Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Main To Mandir Gaya, Puja AartiKe, Puja Karte Hue Ye Khayaal AaGaya
Kabhi Maa Baap Ki Sewa Ki Hi Nahi, Sirf Puja Ke Karne Se Kya Faayda
Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Main To Satsang Gaya Gurvani Suni, GurvaniKo Sunkar Khayal AaGaya
Janm Manav Ka Leke Daya Na Kari Phir Manav Kehlane Se Kya Faayda
Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Maine Dan Kiya Maine Jap Tap Kiya, Dan Karte Hue Ye Khayal AaGaya
Kabhi BhokheKo Bhojan Khilaya Nahi, Dan LakhonKa KarneSe Kya Fayda
Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Ganga Nahane Haridwar Kashi Gaya, Ganga Nahate Hi Man Mein Khayal Aa Gaya
Tan Ko Dhoya Magar Man Ko Dhoya Nahi Phir Ganga Nahane Se Kya Faayda
Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Maine Ved Padhe, Maine Shashtra Padhe, Shastra Padhte Hue Ye Khayala A Gaya
Maine Gyan Kisi Ko Baanta Nahin, Phir Gyani Kehlane Se Kya Faayda
Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Maa PitaKe Hi Charnon Mein Charon Dham Hain, Aaja Aaja Yahi MuktiKa Dhaam Hai
Pita Mata Ki Sewa Ki Hi Nahi, Phir Teerthon Mein Jaane Se Kya Faayda
Kabhi Pyase Ko Paani Pilaya Nahin, Baad Amrit Pilane Se Kya Faayda
Kabhi Girte Hue Ko Uthaya Nahi, Baad Aansoo Bahane Se Faayda

Saturday, 19 January 2013

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान


देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान
कितना बदल गया इनसान कितना बदल गया इनसान
सूरज न बदला चांद न बदला ना बदला रे आसमान
कितना बदल गया इनसान कितना बदल गया इनसान
आया समय बड़ा बेढंगा
आज आदमी बना लफ़ंगा
कहीं पे झगड़ा कहीं पे दंगा
नाच रहा नर हो कर नंगा
छल और कपट के हाथों अपना
बेच रहा ईमान, कितना ...
राम के भक्त रहीम के बंदे
रचते आज फ़रेब के फंदे
कितने ये मक्कर ये अंधे
देख लिये इनके भी धंधे
इन्हीं की काली करतूतों से
बना ये मुल्क मशान, कितना ...
जो हम आपस में न झगड़ते
बने हुए क्यों खेल बिगड़ते
काहे लाखों घर ये उजड़ते
क्यों ये बच्चे माँ से बिछड़ते
फूट\-फूट कर क्यों रोते
प्यारे बापू के प्राण, कितना ...

Monday, 14 January 2013

Dekh tere sansaar kee Haalat kya ho gayee bhagwaan


Dekh tere sansaar kee Haalat kya ho gayee bhagwaan
Kitna badal gayaa insaan (2) sooraj na badla chaand
Na badla na badla re aasmaan kitna. . .
Aaya samaya barah be- Dhangaa Aaj aadmi bana lafanga
Kahin pe jhagra kahin pe Dang a naach rahaa nar hokar
Nangaa chal aur kapatke Hathon apnaa bech raha imaan, kitna
Ram ke bhakt rahimke Bande rachte aaj farebke Phande
Kitne ye makkar ye andhe dekh live inke bhee Dhandhe
inhee kl kalee kartooton Se hua ye mulk masaan, kitna,
Jo ham aapas men naa Jhagarte bane hua yekyon khel
Bigarte kaahe lakhon ghar hain Ujarte kyon ye bachche
Maan se Bichharte phoot-phoot kar kyon ye Rote
Pyare baapoo ke praan, kitna…

Tuesday, 27 November 2012

मेरे दाता के दरबार में है, सब लोगो का खाता.....mere data ke darbar mein



मेरे दाता के दरबार में है, सब लोगो का खाता।
जो कोई जैसी करनी करता, वैसा ही फल पाता।
क्या साधू क्या रंक गृहस्थी, क्या राजा क्या रानी।
प्रभू की पुस्तक में लिक्खी है, सबकी कर्म कहानी।।
अन्तर्यामी अन्दर बैठा, सबका हिसाब लगाता।। मेरे....
बड़े बड़े कानून हैं प्रभू के, बड़ी बड़ी मर्यादा।
किसी को कौड़ी कम नहीं मिलती, मिले न पाई ज्यादा।।
इसीलिए तो वह दुनियाँ का, जगतपति कहलाता।।
चले न उसके आगे रिश्वत, चले नहीं चालाकी।
उसकी लेन देन की बन्दे, रीति बड़ी है बाँकी।।
समझदार तो चुप रहता है,मूरख शोर मचाता।। मेरे..
उजली करनी करले बन्दे, करम न करियो काला।
लाख आँख से देख रहा है, तुझे देखने वाला।।
उसकी तेज नज़र से बन्दे, कोई नहीं बच पाता।।
मेरे दाता के दरबार में है, सब लोगो का खाता। ||

Thursday, 22 November 2012

ओम जय जगदीश हरे…...om jai jagdish hare


ओम जय जगदीश हरे
स्वामी* जय जगदीश हरे
भक्त जनों के संकट,
दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे,
जय जगदीश हरे

जो ध्यावे फल पावे,
दुख बिनसे मन का
स्वामी दुख बिनसे मन का
सुख सम्पति घर आवे,
सुख सम्पति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का
जय जगदीश हरे
मात पिता तुम मेरे,
शरण गहूं मैं किसकी
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी .
तुम बिन और दूजा,
तुम बिन और दूजा,
आस करूं मैं जिसकी
जय जगदीश हरे

तुम पूरण परमात्मा,
तुम अंतरयामी
स्वामी तुम अंतरयामी
पारब्रह्म परमेश्वर,
पारब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी
जय जगदीश हरे
तुम करुणा के सागर,
तुम पालनकर्ता
स्वामी तुम पालनकर्ता,
मैं मूरख खल कामी
मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्ता
जय जगदीश हरे

तुम हो एक अगोचर,
सबके प्राणपति,
स्वामी सबके प्राणपति,
किस विधि मिलूं दयामय,
किस विधि मिलूं दयामय,
तुमको मैं कुमति
जय जगदीश हरे
दीनबंधु दुखहर्ता,
ठाकुर तुम मेरे,
स्वामी ठाकुर तुम मेरे
अपने हाथ उठाओ,
अपने शरण लगाओ
द्वार पड़ा तेरे
जय जगदीश हरे

विषय विकार मिटाओ,
पाप हरो देवा,
स्वमी पाप हरो देवा,.
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
संतन की सेवा
जय जगदीश हरे

 

 

 

 

 

 

 

 

Wednesday, 21 November 2012

भगवन मेरी नैया , उस पार लगा देना ….bhagwan meri naiya us paar laga


भगवन मेरी नैया , उस पार लगा देना 

अब तक तोह निभाया है, आगे भी निभा देना 

हम दिन दुखी निर्धन, नित नाम जपे प्रतिपल 

यह सोच दरस दोगे. प्रभु आज नहीं तो कल 

जो बाग़ लगाया है फूलो से सजा देना 

अब तक तोह निभाया…………………….

तुम शांति सुधाकर हो , तुम ज्ञान दिवाकर हो 

मुम हँस चुगे मोती , तुम मानसरोवर हो 

दो बूंद सुधा रूस की , हम को भी पिला देना 

अब तक तोह निभाया…………………….

रोकोगे भला कब तक , दर्शन दो मुझे तुम से 

चरणों से लिपट जाऊं प्रभु शोक लता जैसे 

अब द्वार खड़ा तेरे , मुझे रह दिखा देना 

अब तक तोह निभाया है………………..

मझदार पड़ी नैया डगमग डोले भव में 

आओ त्रिशाला नंदन हम धयान धरे मन में 

अब दस करे विनती, मुझे अपना बना लेना 

भगवन मेरी नैया उस पार लगा देना

अब तक तोह निभाया है आगे भी निभा देना 

Saturday, 20 October 2012

तूने मुझे बुलाए शेरावालिए, में आया में आया शेरावालिए


तूने मुझे बुलाए शेरावालिए, में आया में आया शेरावालिए -2
ओह ज्योतावालिये पहाड़ावालिये ओह मेहरावालिये
तूने मुझे बुलाए शेरा वालिए, में आया में आया शेरा वालिए -2

सारा जग है इक बंजारा,
सारा जग है इक बंजारा सबकी मंज़िल तेरा द्वारा
उँचे परबत लंबा रास्ता,
उँचे परबत लंबा रास्ता पर में रह ना पाया शेरवालिए
तूने मुझे बुलाए शेरावालिए, में आया में आया शेरावालिए -2

सुने मंन में जल गयी बाति,
सुने मंन में जल गयी बाति, तेरे पथ में मिल गयी साथी -2
मूह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
मूह खोलूं क्या तुझ से मांगू, बिन माँगे सब पाया शेरवालिए

तूने मुझे बुलाए शेरावालिए, में आया में आया शेरावालिए -2
कौन है राजा कौन भिखारी
कौन है राजा कौन भिखारी, एक बार बार तेरे सारे पुजारी
तूने सब को दर्शन देके,
तूने सब को दर्शन देके, अपने गले लगाया शेरवालिए

तूने मुझे बुलाए शेरावालिए, में आया में आया शेरावालिए -2
ओह ज्योतावालिये पहाड़ावालिये ओह मेहरावालिये
तूने मुझे बुलाए शेरा वालिए, में आया में आया शेरा वालिए -2

ओह प्रेम से बोलो जय माता दी,
सारे बोलो, जय माता दी
आते बोलो, जय माता दी
जाते बोलो, जय माता दी
कष्ट निवारे, जय माता दी
पार उतारे, जय माता दी
मेरे मया भोली, जय माता दी
भर दे झोली, जय माता दी
जोड़े दर्पण, जय माता दी
मया दे दे दर्शन जय माता दी

Wednesday, 17 October 2012

चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं......chalo bulawa aaya hai mata ne bulaya hai


माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते है

माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होते है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है - 2

चलो बुलावा आया हैं - 2 माता ने बुलाया हैं
जय माता दी
चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं
हो... उँचे पर्वत पे रानी मया ने दरबार लगाया है
चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं
जय माता दी
चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं

सारे जग में एक ठिकाना सारे गम के मारो का - 2
रास्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का - 2
मस्त हवाओं का एक झोंका यह संदेसा लाया है
चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं
जय माता दी - 3
कहते जाओं
जय माता दी - 3
कहते जाओं
जय माता दी - 2 कहते जाओ आने जाने वालों को
चलते जाओं तुम मत देखो अपने पाओं के छालो को - 2
हो..
जिसने जितना दर्द सहा है उतना चैन भी पाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

वैष्णो देवी के मंदिर में - 2
लोग मुरादें पाते है
(वो रोते रोते आते हैं
हंसते हंसते जाते हैं) - 2
हो..
मैं भी माँग के देखु
जिसने जो माँगा वो पाया हैं
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

(मैं भी तो एक मया हू माता
मया ही मया को पहचाने ) - 2
बेटे का दुख क्या होता है और कोई यह क्या जाने
हो
उसका खून मैं देखु कैसे जिसको दूध पिलाया हैं
हो चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है - 2

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है - 5
तो प्रेम से बोलो
जय माता दी
सारे बोलो
जय माता दी - 3
वैष्णो रानी जय माता दी
हम पे कल्याणी
जय माता दी
मया भोली भली
जय माता दी
मया शेरो वाली
जय माता दी
झोली भर देती
जय माता दी
संकट हर लेती
जय माता दी -2

Sunday, 14 October 2012

गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो


गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो
राधा रमन हरी गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो
जय जय श्याम राधेश्याम -
मोसे मोरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप धोए
असुवन बिज बोए
छुप छुप मीरा रोए
दर्द जाने कोए
मोसे मोरा...
जय जय श्याम राधेश्याम -
मैं ना जानू तू ही जाने
जो भी करू मैं मन ना माने
पीड़ा मन की तू जो ना समझे
क्या समझेंगे लोग वीराने
काटों की सेज सोये
छुप छुप मीरा रोए
दर्द जाने कोए
मोसे मोरा...
जय जय श्याम राधेश्याम -
विश का प्याला पीना पडा है
मर कर भी मोहे जीना पडा है
नैन मिलाए गिरधर से
गिर गइ जो अपनी ही नज़र से
रो रो नैना खोए
छुप छुप मीरा
जय जय श्याम राधेश्याम
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो
राधा रमन हरी गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो