Friday 4 January 2013

दाता एक राम ,भीखारी सारी दुनियाँ ....Daata ek Ram, Bhikhari saree duniya




दाता एक राम ,भीखारी सारी दुनियाँ |
राम इक देवता ,पुजारी सारी दुनियाँ  ||   दाता एक राम
द्वारे पे उसके जाके ,कोई भी पुकारता  |
परम कृपा से ,अपनी भव से उबारता |
ऐसे दीनानाथ पर, बलिहारी सारी दुनियाँ  ||  दाता एक राम
छोड के प्रपंच सारे, के ले विचार तू |
प्यारे प्रभू को अपने ,मन में निहार तू |
बिना हरी नाम के , दुःखयारी सारी दुनियाँ ||   दाता एक राम
नाम का प्रकाश, जब अंदर जगायेगा  |
प्यारे श्रीराम कातू दर्शन पायेगा  |
वही एक ज्योत हैं, अंधियारी सारी दुनियाँ   ||   दाता एक राम
दाता एक राम ,भीखारी सारी दुनियाँ  |
राम इक देवता ,पुजारी सारी दुनियाँ   ||

No comments:

Post a Comment